ब्रेकिंग
प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी
उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद में गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो गौकश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Global Bharat news

पुलिस के अनुसार, गौकशी की बढ़ती घटनाओं के चलते उन्हें थाना मैनाठेर क्षेत्र में गोकशों के होने की सूचना मिली थी। एसओजी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गौकशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में दोनों गौकश घायल हो गए।

पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों गौकशों का नाम अकरम और राहत उर्फ बिल्ला है, जो कुंदरकी और अमरोहा के रहने वाले हैं। दोनों पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों गौकशों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मुठभेड़ में पुलिस की बहादुरी और सूझबूझ की प्रशंसा की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button