ब्रेकिंग
पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत में 150943 वादों का किया गया निस्तारण।

न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 150943 वादों का किया गया निस्तारण।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी गण एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से कुल निर्धारित लक्ष्य से अधिक 150943 वादों का निस्तारण किया गया जिनमें 5311 फौजदारी वाद, 04 एन0आई0 एक्ट, 02 विद्युत वाद, 18 मोटर दुर्घटना वाद, 08 वैवाहिक वाद, 55 सिविल वाद, 1000 बैंक ऋण, 11 बी0एस0एन0एल0 वाद, 05 उपभोक्ता फोरम कलेक्ट्र्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 126412 मामले, विद्युत विभाग द्वारा 1725 वाद एवं यातायात कार्यालय द्वारा 15366 वादों एवं 1026 वैवाहिक वादों का निस्तारण प्री0लिटिगेशन स्तर पर किया गया।

लोक अदालत प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 649441 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी द्वारा कुल 18 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रूपये 10892000 का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 4210227 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंको के बकाया ़ऋण के 1000 मामलों में बैंक एवं बकायेदारो के मध्य 76173000 रूपये एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 26940 का समझौता हुआ।

परिवार न्यायालय द्वारा 08 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्ण आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवकों, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एल0ए0डी0सी0एस0 कर्मचारीगण व बैंक अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button