ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एक साल पेंशन न मिलने पर दिव्यांग ने की डीएम से की शिकायत

डीएम ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये शिकायतकर्ताओं की सुनी समस्याएं

डीएम ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये शिकायतकर्ताओं की सुनी समस्याएं

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान व्हील चेयर के माध्यम से दिव्यांग फरियादी सोनू मौर्य निवासी रामपुर बावली ने डीएम के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत किया कि एक साल से दिव्यांग पेंशन नही आ रही है, इस प्रकरण पर तत्काल जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग फरियादी की एक साल से पेंशन क्यों नही आ रही है इसकी जांच कर दिव्यांग को पेंशन का लाभ दिलाया जाये। इसी प्रकार शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी विक्रमपुर ने शिकायत किया कि प्रार्थी के घर के बगल गाटा संख्या 560/5 स्थित है जो चकमार्ग के रूप में उपयोग होता है परन्तु विपक्षी सूबेदार सिंह आदि ने चक मार्ग को कब्जा कर रखा है जिस पर जिलाधिकारी ने एसओसी चकबन्दी को शिकायत के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त राजस्व शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता की शिकायतों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय करायें, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button