ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी
Uncategorizedउत्तरप्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के बाद अब बारिश का सामना।

शुक्रवार को यूपी के कई ज‍िलों में भयंकर बार‍िश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी पड़े। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। ठंड से सड़कों पर सन्‍नाटा देखने को म‍िला।

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के बाद अब बारिश का सामना।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 28 दिसम्बर।

शुक्रवार को यूपी के कई ज‍िलों में भयंकर बार‍िश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी पड़े। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। ठंड से सड़कों पर सन्‍नाटा देखने को म‍िला।

आज यानी क‍ि शनिवार को भी उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। बार‍िश का स‍िलस‍िला नए साल तक जारी रहेगा।

हालांक‍ि इसके बाद मौसम साफ होने की भी उम्‍मीद है। उत्‍तर प्रदेश में लगातार तापमान में ग‍िरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का एहसास ज्‍यादा हो रहा है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है-

यूपी के मथुरा ज‍िले में सुबह से जोरदार बार‍िश हो रही है। वहीं मौसम व‍िभाग ने लखनऊ समेत यूपी के कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश की संभावना जताई है। शुक्रवार को नोएडा, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद में जबरदस्‍त बार‍िश हुई थी। ठंडी हवाएं भी चल रही थीं ज‍िससे ठंड और भी ज्‍यादा बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवांए भी चलेंगी। साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं।

बता दें क‍ि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के निचले क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 28 दिसंबर को लखनऊ सहित कई इलाकों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी।

इससे तापमान में भी तेजी से ग‍िरावट आएगी। हालांक‍ि आज के बाद से बारिश का स‍िलस‍िला कम हो सकता है।

इसके अलावा वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने ये भी बताया क‍ि नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं 29 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को लखनऊ के साथ बांदा, बित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और सहारनपुर में बार‍िश के साथ ओले भी ग‍िरेंगे। जबक‍ि इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, उसके आसपास इलाकों में बादल गरजने के साथ भयंकर बार‍िश देखने को म‍िल सकती है।

आगरा में आज सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। वर्षा भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को भी ज‍िले में रात 9 बजे के बाद तेज बार‍िश हुई। ज‍ि‍ससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। रात तक रुक-रुक कर बार‍िश होती रही। ये बार‍िश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। कानपुर में भी तेज हवा के साथ बार‍िश हो सकती है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button