ब्रेकिंग
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती

युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने मां भारती के वीर सपूत अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती पर श्रीराम चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद  की क्रांतिकारी विचारधारा पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत माता के सपूत चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी विचारधारा को मानने वाले क्रांतिकारी नेतृत्व थे इनके नेतृत्व में युवाओं का जनसैलाब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल बजाया जहां एक ओर महात्मा गांधी अहिंसा के माध्यम से अंग्रेजों के विरुद्ध अपना आंदोलन चलाया वही उनसे प्रभावित होकर हिंदुस्तान में अनेको विचारधाराओं का जन्म हुआ अपनी क्रांतिकारी विचारधारा से अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए राजगुरु,सुखदेव,भगत सिंह, दुर्गा भाभी बिस्मिल्लाह खान जैसे युवा चंद्र शेखर आजाद की क्रांतिकारी विचारधारा को मन में सृजन कर जहाँ अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए वही उनका नेतृत्व करने वाले वीर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद जैसे व्यक्तित्व ने जिसने अंग्रेजों के हाथ न लगने की अपनी कसम को पूरा करते हुए खुद को माँ भारती के सम्मान की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अंग्रेजों को देश छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया इन शहीदों के बलिदान ने। इनका अनुसरण आज की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शन है हम सभी मां भारती के वीर सपूतो को सादर नमन करती है ।इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सुशील चंद्र शुक्ला,मनीष भारती, अखिलेश मिश्रा, अच्युतानंद पाण्डेय, अविनाश मिश्रा, राहुल मिश्रा,शरद त्रिपाठी,विकास यादव, ऋषभ शुक्ला, कमलेश पाण्डेय, हिन्दू अंकित सरोज, आशुतोष दुबे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button