ब्रेकिंग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्...
उत्तरप्रदेशलखनऊ

लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ 'मन की बात' का श्रवण किया

लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात ‘कार्यक्रम 

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ ग्लोबल भारत।

लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

वहीं उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। इसी क्रम में हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।इसके अतिरिक्त उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट, विवेक तोमर, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा नेता मान सिंह, पार्षद गिरीश मिश्रा तथा भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष विनायक पांडेय ने भी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button