नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम
171 के सापेक्ष थे 25 कर्मचारी! बढ़े 128

नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम
भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ज्वाइनिंग को क़ृषि भवन पहुंचे अभ्यर्थी
प्रतापगढ़ 31 अगस्त : जिले में क़ृषि उपनिदेशक विभाग में प्राविधिक सहायकों की बेहद कमी के चलते कृषकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बताते चलें कि सहायकों के सृजित 171पद के सापेक्ष महज 25 सहायक ही विभाग में कार्यरत थे ऐसे में जहाँ विभागीय कार्य प्रभावित होता था वहीं योजनाओं के सुचितापूर्ण क्रियान्वयन भी लगातार चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में प्रदेश में चयनित प्राविधिक सहायकों में से 128 सहायक प्रतापगढ़ में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे। जिनके आवश्यक दस्तावेज कि जाँच प्रक्रिया के दौरान जुटी कर्मचारियों कि भीड़ नें विभाग कि रौनक़ बढा दी। इसी क्रम में विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों नें बताया कि अच्छी संख्या में कर्मचारियों कि तैनाती योजनाओं को नया आयाम दिलाएंगी। समयबद्ध कार्य सम्पादित हो सकेंगे।
वाकई क़ृषि उपनिदेशक विभाग में कर्मचारियों का टोटा बड़ी मुसीबत बना हुआ था। कर्मचारियों कि ठीक ठाक संख्या नें राहत का कार्य किया है।



