ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता का प्रांगण तिरंगे के रंगों से सराबोर हो उठा।

संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
डांडी मांधाता, प्रतापगढ़।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज संस्कार एजुकेशनल एकेडमी, डांडी मांधाता का प्रांगण तिरंगे के रंगों से सराबोर हो उठा।

सुबह-सुबह विद्यालय में देशभक्ति के गीतों की गूंज और बच्चों की मुस्कान ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रत्याशी विश्वा सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

तिरंगे के लहराते ही ‘‘जय हिंद’’ के उद्घोष और राष्ट्रगान की गूंज से वातावरण गूंज उठा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रताप विक्रम की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और विशेष बना दिया।

पूर्व मौसम वैज्ञानिक डॉ कृपा शंकर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।

विद्यालय के प्रबंधक दिवाकर पांडेय ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि यह हम सभी के दिलों में देशप्रेम की मशाल जलाने का दिन है।”

उन्होंने बच्चों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा ने ओजपूर्ण शब्दों में किया, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति का जोश और उमंग चरम पर पहुंच गया।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, अरविन्द मिश्रा, प्रदीप यादव, जनमेजय तिवारी, राम सिंह मौर्य,अभिषेक विश्वकर्मा,अजय पटेल, जवाहर सिंह एवं विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर देशभक्ति के इस महापर्व के साक्षी बने।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button