ब्रेकिंग
नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कथा व्यास अयोध्या के जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर बड़ी पुरुषों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की।

नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 24 अक्टूबर।

कथा व्यास अयोध्या के जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर बड़ी पुरुषों और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की।

कलश यात्रा से पूर्व विधि-विधान से पूजन-अर्चन भी किया गया। इसके बाद हाथी घोड़े और बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा नगर के बाजार स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हुए आगे बढ़ी। मंदिरों में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

यज्ञ स्थल पर श्रीमद्भागवत महापुराण के मुख्य यजमान पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा एवं डॉ. माधुरी ओझा ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कथा आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

इस मौके पर आयोजन के संयोजक पूर्व प्रमुख गौरा पूर्णांशु श्यामू ओझा रहे।

कलश यात्रा में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा, कृष्णकांत ओझा, आचार्य डॉ. निशाकांत ओझा, कलाकांत ओझा, सत्यांशु ओझा, डॉ. दिव्यांशु ओझा, अशोक कुमार मिश्र पप्पू, महेंद्र पांडेय, विवेक उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button