ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित।

माधव नगर (प्रयाग भाग दक्षिण) में अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10 सेवा बस्तियों में चिकित्सा सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 15 अप्रैल।

माधव नगर (प्रयाग भाग दक्षिण) में अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा भारती समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10 सेवा बस्तियों में चिकित्सा सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

मुख्य आयोजन अय्यप्पा बस्ती के भोला का पूरा स्थित पार्क में संपन्न हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी जी और मुख्य स्थाई अधिवक्ता मनोज सिंह जी के द्वारा उद्घाटन बाबा भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

यहां उग्रसेन जी, दीपक राणा जी, कमलेश सिंह गहमरी जी एवं मनीष जी की सक्रिय भूमिका रही। अंगद बस्ती और अवधपुरी बस्ती में राम जी, बबलू जी एवं फुलचंद जी ने आयोजन को सफल बनाया।

इसी क्रम में गोकुल शाखा के अंतर्गत जयंतीपुर बस्ती में चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां विक्रम जी, हरिश्चन्द्र जी एवं राजेश्वर जी अपने सहयोगी स्वयंसेवकों के साथ नागरिकों की सेवा में जुटे रहे। जयंतीपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुलेमसराय बस्ती में श्रद्धा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में मदनेश जी एवं राजीव रंजन जी की सक्रियता प्रमुख रही, जबकि डॉक्टर पंकज जी ने संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख की।

उमरपुर नीवा बस्ती में शिविर का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसमें कमलेश सिंह गहमरी जी की प्रमुख भूमिका रही। यहां डॉक्टर अवधेश जी, अवनीश जी, दीपक अग्रवाल जी, दिलीप जी एवं विनोद जी ने सेवाएं प्रदान कीं।

जयरामपुर में आयोजित शिविर में डॉक्टर कमलेश जी, भावेश जी, अशोक जी, विवेक जी, अनुपम जी, श्यामनाथ जी एवं चंदन जी का विशेष योगदान रहा। सैनिक शाखा के अंतर्गत कुशवाहा मार्केट सेवा बस्ती में राजकुमार जी, दिलीप जी, शिवकुमार जी, अजय मौर्य जी एवं राजकरण जी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

बजरंग शाखा के हरवारा बस्ती में राजीव जी, रोहित जी, बीनू जी, तपेश्वरी जी एवं रामजनम जी की सक्रिय भूमिका रही तथा महिला ग्राम में देवेश जी, विद्याशंकर जी एवं नंद किशोर जी ने आयोजन को सफल बनाया। भारद्वाज शाखा की बस्ती में उमेश जी, भारतेंदु जी एवं ओम जी की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि इन सभी कार्यक्रमों में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने भी पूर्ण सेवा भाव से कार्य करते हुए नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

सभी स्थानों पर शिविर प्रारंभ होने से पूर्व बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रीफल चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों का संचालन नगर के सेवा प्रमुख श्यामसुंदर जी ने अपने सहयोगियों के साथ किया, जबकि समग्र कार्यक्रम की तैयारी तीन-तीन पूर्व से ही बैठक के माध्यम से प्रत्येक स्थान के लिए केंद्र प्रमुख का निर्धारण कर उग्रसेन जी द्वारा की गई।

नगर संघचालक विजय जी ने अभिभावक के रूप में सभी शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन चिकित्सा शिविरों का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों ने उठाया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button