ब्रेकिंग
उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना। पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
प्रतापगढ़

उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगंज अझारा में बैठक संपन्न।

अधिवर्षता आयु 62 वर्ष पर सेवानिवृत हुए शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. राम आसरे तिवारी की अध्यक्षता में और मंडलीय अध्यक्ष डॉ. आर. के मिश्र की उपस्थिति में हुई।

उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगंज अझारा में बैठक संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 21 नवंबर।

अधिवर्षता आयु 62 वर्ष पर सेवानिवृत हुए शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. राम आसरे तिवारी की अध्यक्षता में और मंडलीय अध्यक्ष डॉ. आर. के मिश्र की उपस्थिति में हुई।

बैठक में वर्तमान शासन, प्रशासन के असहयोग पर वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। वेणीमाधव नगर के पूर्व प्रिंसिपल, ब्रजेन्द्र मिश्र ने कहा “बिना संघर्ष के कोई हमारी बात नहीं सुनेगा। सबको इकट्ठे होकर, प्रयास करना होगा”

उन्होंने कहा कि समय लगेगा, खर्चा होगा लेकिन निरंतरता बनाये रखना जरूरी है। डॉ.आर,. के मिश्र ने सुप्रीम/हाई कोर्ट के दिशा निर्देश के बाबत विस्तृत विवरण देते हुये उपस्थित लोगों के बीच ग्रेच्युटी न देने में सरकार के असहयोग को रेखांकित किया।

अध्यक्ष डॉ. तिवारी ने अपने हित हेतु सक्रिय आंदोलन और ज्ञापन देने पर जोर देते हुए अपना स्वैच्छिक रूप से हर सहयोग देने की बात रखा।

देवेश शुक्ल, तीर्थ राज जायसवाल, हरीलालयादव, अनीस देहाती, नारायण तिवारी, अशोक सिंह महेश त्रिपाठी, शिव मूर्ति शुक्ल, रामलाल मौर्य, राम चंद्र पांडे, अवधेश नारायण, महादेव मिश्र, सूर्य नारायण, सुरेश चंद, माता प्रसाद, सोहन लाल पटेल विजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन सुधाकर पाण्डेय ने किया। उक्त अवसर पर सर्व सम्मति से ग्रेच्युटी संघर्ष कमेटी का गठन भी हुआ जिसमें चेयरपर्सन सुधाकर पाण्डेय, ब्रजेंद्र मिश्र, तीर्थ राज जायसवाल, शिव मूर्ति शुक्ल, अनीस देहाती और अशोक सिंह मेंबर बनाये गये। अंत में राष्ट्र गान के साथ बैठक समाप्ति हुई।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button