ब्रेकिंग
कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप...
उत्तरप्रदेशमथुरा

राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को राष्ट्रीय “हिन्दी भक्त सम्मान” 2026

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा (संबद्ध: लोक संचेतना फाउंडेशन) के तत्वावधान में मथुरा में आज रविवार 27 सितंबर 2026 राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को राष्ट्रीय “हिन्दी भक्त सम्मान” 2026

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक
ग्लोबल भारत न्यूज
मथुरा, 27 सितंबर।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा (संबद्ध: लोक संचेतना फाउंडेशन) के तत्वावधान में मथुरा में आज रविवार 27 सितंबर 2026 राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ सड़वा चंडिका क्षेत्र के कल्यानपुर मौरहा, किठावर बाजार निवासी शिव शंकर तिवारी “सोहगौरा” को हिन्दी प्रचार, प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान में आपके सेवा भाव व समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय “हिन्दी भक्त सम्मान” से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 27 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे मंदिर श्री जी द्वारकाधीश प्रभु श्री जी बाबा आश्रम, भूतेश्वर मथुरा उत्तर प्रदेश में हुआ।

संस्था के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि यह सम्मेलन मथुरा में हिंदी साहित्य का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध हुआ।

प्रमुख अतिथि और दिग्गज साहित्यकारों ने करेंगे कार्यक्रम में शिरकत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के सिविल सेवा गुरु डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर ने किया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में मध्य प्रदेश से विनोद कुमार मिश्र (दतिया) एवं अनिल मिश्र (कटनी) उपस्थित रहे।

इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों से कवि, साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी और हिंदी प्रेमी हिस्सा लिए। इसमें एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का विमोचन हुआ।

आयोजन के दौरान साहित्य जगत की कई प्रमुख कृतियों का लोकार्पण किया गया, जिनमें प्रमुख हैं:- सौदागर सिंह ‘दिलवर’ की कृति ‘दर्द-ए-हयात’ (गज़ल संग्रह), डॉ. राम निवास तिवारी ‘इंडिया’ की पुस्तक ‘नूर-ए-इश्क: मोहब्बत का एहसास’ (गज़ल संग्रह), सोनिया नायडू (भिलाई, छत्तीसगढ़) की कृति ‘प्रीत’, रामवल्लभ गुप्त ‘इंदौरी’ की पुस्तक ‘महक कस्तूरी’ इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक अन्य साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन भी संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में अहम कदम, आयोजन को भव्य व दिव्य रूप देने में राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ (दिल्ली), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह किरार (अम्बाह, मुरैना), राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सोमनाथ शुक्ल (प्रयागराज), राष्ट्रीय संचालिका मेघा अग्रवाल (नागपुर), प्रेरणा स्मारिका की संपादक सीमा शर्मा (मेरठ) और प्रबंध संपादक सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ (जबलपुर) निरंतर जुटे हुए हैं।

आयोजकों का मानना है कि यह राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button