जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला।
विशेष जनजागरूकता अभियान के पांचवें दिवस को “न्यायिक जागरूकता दिवस” के रूप में मनाया गया
जनगणना-2027 : जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला।
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित विशेष जनजागरूकता अभियान के पांचवें दिवस को “न्यायिक जागरूकता दिवस” के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर अवर प्रभारी अधिकारी जनगणना विमल कुमार द्वारा जनपद न्यायालय में जिला जज,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के पीठासीन अधिकारियों की स्वगणना (Self Enumeration) संपन्न कराई गई।

इस दौरान जनगणना-2027 की प्रक्रिया एवं स्वगणना के महत्व की जानकारी देते हुए पीठासीन अधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों,अधिवक्ताओं,बार एसोसिएशन के सदस्यों एवं न्यायालय परिसर से जुड़े समस्त लोगों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करें। सामूहिक सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से जनगणना-2027 को सफल बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।



