ब्रेकिंग
सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा... प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो ग... जनगणना-2027: जनभागीदारी से बनेगी सटीक जनगणना की आधारशिला। उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद यूनिट प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अवधेश विद्या निकेतन इ. का. सीतलमऊ, लालगं... अधिवक्ता परिषद की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

संविधान दिवस पर कांग्रेस की ‘संविधान रक्षा यात्रा’, वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद

संविधान दिवस पर कांग्रेस की ‘संविधान रक्षा यात्रा’, वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 नवंबर को “संविधान रक्षा यात्रा” निकाली जाएगी। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने जानकारी दी।जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। यात्रा 26 नवंबर को नेहरू भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुरू होगी और एनेक्सी भवन होते हुए हजरतगंज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समाप्त होगी।यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी और इसमें सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों, युवाओं और संविधान में आस्था रखने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है।प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR के नाम पर वोट काटे जाने को लेकर सवाल उठाए।प्रदेश में इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा “मोना” और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम करेंगे।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, अफजल खान, महालक्ष्मी, तनवीर खान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button