प्रतापगढ़ में ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो गया
प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ मॉक ड्रिल हुआ आयोजित

प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ ये मॉक ड्रिल हुआ आयोजित
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। सरकार के निर्देश पर प्रतापगढ़ में भी ब्लैकआउट,एयर रेड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सायरन बजते ही पूरा पुलिस लाइन इलाका अलर्ट हो गया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन की टीम ने बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान पहले एयर रेड का सायरन बजाया गया, इसके बाद ब्लैकआउट किया गया। फिर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया। देखिए प्रतापगढ़ से हमारी ये खास रिपोर्ट।

पुलिस लाइन में शनिवार को एयर रेड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही एयर रेड का सायरन बजा, पूरा पुलिस लाइन परिसर अंधेरे में डूब गया। ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दी गईं, गाड़ियों की हेडलाइट तक बंद करा दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया। एंबुलेंस, फायर टेंडर और पुलिस की टीमें पहले से निर्धारित स्थानों पर तैनात रहीं और निर्देश मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचीं।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ ये मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, परिवहन और राजस्व विभाग ने आपसी समन्वय के साथ भाग लिया।अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी युद्ध जैसी स्थिति या आपदा के समय नागरिकों को सुरक्षित निकालना, त्वरित राहत पहुंचाना और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना है।



