ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार!
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मनगढ़ धाम पहुंचे एडीजी जोन प्रयागराज जन्माष्टमी तैयारियों का लिया जायजा

देश दुनिया के कोने कोने से आते है लोग, जगत गुरु कृपालु महराज की जन्मस्थली स्वर्ग जैसी सजाई जा रही, प्रशासन भी तैयार

मनगढ़ धाम पहुंचे एडीजी जोन प्रयागराज जन्माष्टमी तैयारियों का लिया जायजा

देश दुनिया के कोने कोने से आते है लोग, जगत गुरु कृपालु महराज की जन्मस्थली स्वर्ग जैसी सजाई जा रही, प्रशासन भी तैयार

प्रतापगढ़, मनगढ़ धाम की जन्माष्टमी का स्वरूप दिनों के साथ बढ़ता गया और अब यह पूर्वांचल के बड़े आयोजनों में शामिल हो चुका है। जन्माष्टमी पर कुंडा से मनगढ़ तक जनसैलाब ही नजर आता हैं तो स्वाभाविक है कि इतने बड़े आयोजन को अंजाम तक पहुंचाने में सिर्फ पुलिस विभाग के ही बस की बात भी है। प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सीओ कुंडा मय थाना प्रभारी ने हर पहलुओं को जांचा। इस आयोजन के हर विंदू को करीब से जाना ताकि आयोजन पूर्व वर्षों की तरह सकुशल संपन्न हो सके।

मनगढ़ में जन्माष्टमी के दिन पूरे क्षेत्र को कई जोन में बांटा जाता है और हर जोन के लिए अलग पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी लगाए जाते है। यातायात पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत समेत हर वो सरकारी विभाग जिनकी आयोजन में भूमिका होती है सब अपने को तैयार किए बैठे है। थाना प्रभारी कुंडा अवन दीक्षित बीते कई दिनों पूरे बल के साथ तैयारियों को पूर्ण कराने में जुटे हुए है। क्षेत्राधिकारी कुंडा अमर नाथ गुप्ता की अगुवाई में कुंडा थाना लगा हुआ है। इसके लिए रास्ते में पढ़ने वाले गांव के सम्मानित लोगों से भी कुंडा पुलिस संवाद बनाए हुए है ताकि मुख्य दिन स्थानीय लोगों का सहयोग पुलिस के साथ बना रहे। मंदिर प्रशाशन भी आयोजन को लेकर पूरी मुस्तैदी से रात दिन जुटा हुआ है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button