ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रमोद तिवारी ने ज्वलंत मुददों पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाने पर दिया जोर।

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता ने कहा कि पूरा देश जब पहलगाम हमले को लेकर दुखी और चिंतित है तो सरकार की तरफ से कठोरतम कदम उठाए जाने में विलम्ब क्यूं हो रहा है।

प्रमोद तिवारी ने ज्वलंत मुददों पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाने पर दिया जोर।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 3 अप्रैल।

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता ने कहा कि पूरा देश जब पहलगाम हमले को लेकर दुखी और चिंतित है तो सरकार की तरफ से कठोरतम कदम उठाए जाने में विलम्ब क्यूं हो रहा है।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर बारह दिन बीत जाने के बावजूद निर्णायक कदम न उठाये जाने को लेकर चिंताजनक कहा है।

उन्होनें कहा कि आतंकवादी हमले में देश के बेगुनाह नागरिकों की जघन्य हत्या में क्रूरता और बर्बरता की सारी हद पार की गयी।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि छब्बीस परिवारों में इस कायरतापूर्ण हमले में अपना सब कुछ खो दिया।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस कार्यसमिति की ताजा हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने अपना दृढ़ प्रतिज्ञ संकल्प फिर दोहराया है कि वह आतंकवाद को खत्म करने में पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है।

उन्होने कहा कि सरकार को बिना विलम्ब किये आतंकवादी हमले को लेकर आतंकवाद की नर्सरी और इसके आका के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने घिनौने आतंकवादी हमले से उपजी गंभीर परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री राजनैतिक गोटें बिछाने को लेकर परेशान है।

केरल में एक उदघाटन समारोह में वहां के मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद की एक साथ उपस्थिति को लेकर पीएम के ताजा बयान को विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विपरीत करार दिया है।

उन्होनें कहा कि सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बुलाया पर पीएम मोदी को इस बैठक से ज्यादा बिहार में राजनैतिक अटटहास में समय देना आखिर कैसे वाजिब लगा।

उन्होनंे कहा कि आतंकवादी घटना के बाद उपजे हालात पर सरकार को विपक्ष की मांग के अनुरूप राज्यसभा और लोक सभा का विशेष सत्र फौरन आहूत करना चाहिए।

वहीं जाति गणना को लेकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ने घोषणा तो कर दी पर इस जनगणना के लिए बजट और तारीख का अभी तक ऐलान नहीं कर सकी है। उन्होने कहा कि इन ज्वलंत मुददों पर संसद के विशेष सत्र में राष्ट्रहित में चर्चा कराया जाना आवश्यक है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान शनिवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button