ब्रेकिंग
29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल बाढ़ को प्रकृति का प्रकोप भविष्य के चिंता जनक : दलाई लामा उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं गाय आरती एवं भंडारा सनातनी संदेश : आलोक आजाद मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा। राष्ट्र गान के मामले में महाना के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेसजनों ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सरकार हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

कांग्रेसजनों ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 25 अप्रैल।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सरकार हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोषित है,
मंगलवार को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 28 लोगों की हत्या कर दी थी, इस कार्यतापूर्ण हमले को लेकर देश भर में आतंकवाद के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।

शुक्रवार को अम्बेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस जनों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी. 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति की कामना की। पूरा देश आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट है l

निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्य पर भी हमला है जिसका जवाब देना जरूरी है।

कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है। आतंकवादियों की जम्मू कश्मीर समेत देश को अशांत करने की कोई भी साजिश कामयाब नहीं होने देंगे।

कांग्रेसजनों ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए का मुआवजा देने की मांग की है l

इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव अजय सिंह,यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मो. हुजैफ, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, रियाज सुलतान, नगर प्रभारी इश्तियाक अहमद, बेलाल अहमद, अरबाज आलम, शहजाद सलमानी, अब्दुल रहमान, परिमल शुक्ला, अबू शमा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button