ब्रेकिंग
नवग्रह मंदिर निर्माण पूर्ण! खीरी वीर में भंडारा आज समस्त जीव वैष्णव हैं :-- स्वामी अनतांचार्य अतीक अहमद के बेटे समेत दो की सड़क हादसे में मौत 20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल 20 वर्षीय सोनम की मौत से ह्ड़कंप विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने 9 अध्यादेश एवं 68 नियम-विनियम की सूचना सदन के पटल पर र... जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित।

माधव इंटरमीडिएट कॉलेज, सरस्वती आश्रम बमेला, हंड़िया, प्रयागराज के प्रधानाचार्य रतन कुमार बौद्धिष्ट के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित हुई।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
प्रयागराज, 19 अगस्त।

माधव इंटरमीडिएट कॉलेज, सरस्वती आश्रम बमेला, हंड़िया, प्रयागराज के प्रधानाचार्य रतन कुमार बौद्धिष्ट के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा शोक सभा आयोजित हुई।

स्थानीय सेवासमिति विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज के प्रांगण में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता परिषद की जिलाध्यक्ष डॉ सुषमा त्रिपाठी ने की।

शोक सभा को संबोधित करते हुए इलाहाबाद झांसी विधान परिषद क्षेत्र के शिक्षक विधायक डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि श्री बौद्धिष्ट एक कुशल, नेक व ईमानदार प्रधानाचार्य थे। उनका निधन शिक्षक समाज की अपूरणीय क्षति है।

परिषद के प्रदेश महामंत्री सभापति तिवारी ने श्री बौद्धिष्ट के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति रखती है। उन्होंने जिले के जिलाविद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया कि उनके समस्त देयकों, व मृतक आश्रित नियुक्ति के प्रकरण को जैसे ही कार्यालय को प्राप्त हो, निस्तारण करने का प्रयास करें।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने कहा कि श्री बौद्धिष्ट एक बहुत मिलनसार व सरल व्यक्ति थे। उनकी निष्ठा सदैव विद्यालय के प्रति रहती थी।

शोक सभा को परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ राज कुमार मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, संतोष शुक्ला, पवन तिवारी, आर पी पाठक, लाल चंद पाठक, एस पी पटेल, दुर्ग विजय यादव आदि प्रधानाचार्यो ने संबोधित किया। संचालन परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर जिले के प्रधानाचार्य राम नयन द्विवेदी, महेंद्र कुमार चौरसिया, के के प्रसाद, डॉ पियूष कांत पांडेय, विनोद कुमार, देवराज सिंह, हरिश्चंद्र यादव, राजीव दरबारी, डॉ राजेश सिंह डॉ, रश्मि अग्रवाल सहित दर्जनों प्रधानाचार्य, शिक्षक, और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button