ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं

कर्ज के दलदल में फंसे रितेश ने रच दी बड़ी लूट की साजिश

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक ऐसी खबर आई है जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। क्या आपने कभी सुना है कि कोई खुद ही अपनी लूट की सुपारी दे दे? जी हां, कर्ज के दलदल में फंसे एक शख्स ने अपने ही पैसे और चांदी लुटवाने की फिल्मी साजिश रची। लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से यह “मास्टरमाइंड” बच नहीं सका।

मामला। तस्वीरों में दिख रहे ये वो शातिर चेहरे हैं जिन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए “लूट का हाई-वोल्टेज ड्रामा” रचा। प्रतापगढ़ की देल्हूपुर पुलिस ने एक ऐसी फर्जी लूट का पर्दाफाश किया है, जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं थी।मामला 6 फरवरी का है। मुख्य आरोपी रितेश मौर्य ने कर्ज से बचने और मोटा माल हड़पने के लिए अपने साथियों अवनीश और अनुज के साथ मिलकर खुद को ही लुटवाने का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक, रितेश अपनी टाटा पंच कार में 9 लाख से ज्यादा कैश और 3 किलो चांदी लेकर निकला। देल्हूपुर जंगल के पास पहुंचते ही उसने सिग्नल दिया और उसके साथियों ने तमंचे की नोक पर उसे लूट लिया।लेकिन पुलिस को कहानी में झोल नजर आया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो रितेश का सारा ‘प्लान’ ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रितेश ने कबूल किया कि उस पर लोगों की उधारी थी, जिसे चुकाने के बजाय उसने लूट का ड्रामा रचा ताकि वह खुद को पीड़ित बता सके।

​https://youtu.be/opOIGpfcAbc?si=hf1gqHUiYOQQfPTq

पुलिस ने रितेश समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 9 लाख 60 हजार रुपये, 3 किलो चांदी, अवैध तमंचा और कार बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस की टीम चौथे साथी की तलाश में जुटी है। इस कामयाबी के लिए देल्हूपुर पुलिस और SOG टीम की तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button