ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विपक्ष लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है– धर्मपाल सिंह

भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विपक्ष लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है– धर्मपाल सिंह।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। आज भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में शिरकत कीसंगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संवाद करते हुए कि अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में कहा कि विपक्ष लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है। जाति व वर्ग के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैला रहा है। हमें लोगों के बीच में जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को समाप्त करना हैै तथा सभी को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को संगठन के कार्यो से जोड़ना है तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठनात्मक कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्ययोजना तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है। धर्मपाल सिंह प्रतापगढ़ के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के पूर्व, निवर्तमान तथा वर्तमान मंडल अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित किया और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह प्रदेश में लगातार उन विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर रहे है जहां पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में अनुसूचित जाति के मंत्रियों की संख्या अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है।

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व प्रमुखता से निर्धारित है। भाजपा सरकार ने आरक्षण सहित अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों का मजबूती के साथ संरक्षण किया है। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सच्चे अर्थो में श्रद्धांजलि अर्पित की है और बाबा साहेब के स्पप्न का भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के रहते अनुसूचित जाति का आरक्षण लागू नही था। मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में 370 समाप्त होने के साथ ही अनुसूचित जाति को उनका अधिकार मिला है। अब तक जम्मू कश्मीर में एससी वर्ग को आरक्षण न मिलने की गुनहगार कांग्रेस है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को ठगने का और छलने का काम किया। डॉ भीमराव अम्बेडकर का विरोध करने वाली कांग्रेस और उनका अपमान करने वाली सपा का सच लेकर हमें अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पहुंचकर चर्चा करना है। मुस्लिम तुष्टीकरण वाली सपा व कांग्रेस के शासन में मां, बहन, बेटियां असुरक्षित थी। गुण्डों, शौहदों, माफियाओं को सपा सरकार में सरकारी संरक्षण प्राप्त था। आज बदले हुए परिवेश में भाजपा सरकार ने सबका सम्मान सुनिश्चित किया है। मां, बहन, बेटियों की सुरक्षा की गारंटी, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक व सामाजिक सम्पन्नता के साथ आगे बढ़ते अनुसूचित वर्ग, विकसित भारत के संकल्प से सबके विकास की आधारशिला से आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कोई ऐंजेंडा नही है, विकास का विजन नही है। इसलिए वह झूठ के ऐंजेंडे पर बढ़ते हुए सिर्फ अफवाहों और झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता विपक्ष के हर षड़यंत्र को विफल करते हुए 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।

संगठन महामंत्री ने जिले के मंडल अध्यक्षो, निवर्तमान मंडल अध्यक्षो तथा पूर्व मंडल अध्यक्षो के साथ भी बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही उन विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक भी ली जहां पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के साथ भी संवाद किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता सिंह,पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, अशोक श्रीवास्तव, भूपेश त्रिपाठी,जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राम आसरे पाल, रामजी मिश्र, अजय वर्मा, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी,

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button