ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रहवई सहकारी समिति पर प्रिंट से अधिक दामों पर बेची गई यूरिया धक्का मुक्की के बाद भी समिति के मेंबरों को नहीं मिली खाद प्राइवेट दुकानों से 350 में यूरिया खाद लेने को मजबूर हुए समिति के मेंबर

.
(प्रतापगढ़ कुंडा)। यूरिया का संकट अभी समाप्त नहीं हो पाया है। निजी दुकानों के साथ साधन सहकारी समितियों पर भी किसान छले जा रहे हैं। उनसे निर्धारित दर से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।

Kunda khad
Kunda news
यूरिया की दर प्रति बोरी 268.50 रुपये निर्धारित है। निजी दुकानों पर 320 से 380 रुपये प्रति बोरी लिए जा रहे हैं। जबकि साधन सहकारी समितियों पर 280 रुपये वसूले जा रहे है। कुंडा की रहवई साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को जमकर कालाबाजारी हुई।यहां किसानों को 280 रू में यूरिया खाद वितरित की गई। जिससे किसानों में अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ आक्रोश व्याप्त रहा। खाद ने मिलने पर हंगामा होने लगा और मारपीट की भी नौबत आ गई। लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। यहां तक की सहकारी समिति के मेंम्बरों को भी खाद नही मिल सकी। तो मजबूरन उन्हें प्राइवेट दुकानदारों से ₹350 में यूरिया खरीदनी पड़ी। जिससे गुस्साए मेम्बर अध्यक्ष व सचिव पर अपने चहेतो को अधिक खाद देने का आरोप लगाते रहे। कड़ाके की ठंड में सुबह से यूरिया खाद लेने आए कुछ किसानों को खाली हाथी ही वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button