ब्रेकिंग
क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

काशीपुर डुबकी प्रधान पर करोड़ो रु गबन का लगा आरोप, एडीओ पंचायत ने शुरू की जांच

विकास निधि के साथ बड़ा खेल क्या खंड विकास कार्यालय को भनक नहीं लगी या पर्दे के पीछे से संरक्षण ?

काशीपुर डुबकी प्रधान पर करोड़ो रु गबन का लगा आरोप, एडीओ पंचायत ने शुरू की जांच

 

विकास निधि के साथ बड़ा खेल क्या खंड विकास कार्यालय को भनक नहीं लगी या पर्दे के पीछे से संरक्षण ?

 

कुंडा/प्रतापगढ़, काशीपुर डुबकी ग्राम प्रधान पर करोड़ो रु के गबन का सनसनी खेज आरोप लगा है। बिहार विकास खंड के काशीपुर डुबकी गांव के शिकायतकर्ता सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया है। शिकायती का आरोप है कि ग्राम प्रधान पुष्पा देवी विकास कार्य नहीं कर रही और सरकारी रुपये का गबन कर रही हैं। इस पर एडीओ पंचायत बिहार के नेतृत्व में एक टीम ने गाँव पहुँचकर जांच की। टीम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीओ पंचायत ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया, स्थलीय निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर प्रधान पुष्पा देवी के खिलाफ उचित कार्यवाही होगी। ग्रामीणों ने भी शिकायत का समर्थन किया है। पंचायती राज विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

एनसीआईबी ने जांच के लिए डीएम प्रतापगढ़ को लिखा पत्र

नेशनल क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के जिला निदेशक ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से इस गांव की आर्थिक अनियमितता की जांच के लिए पत्र लिख निष्पक्ष जांच किए जाने के संदर्भ में पत्र लिखते हुए कहा कि गांव के युवक के गंभीर आरोपों की जांच जनहित में आवश्यक है, यदि ग्राम प्रधान ने विकास के लिए आए धन का गलत तरीके से आहरण किया है तो न सिर्फ प्रधान की अपितु ब्लाक कर्मियों के भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button