ब्रेकिंग
“कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बच्चों में छिपी प्रतिभा ईश्वर की देन: विनोद सरोज -मझिलगांव स्थित देवकी माडर्न पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति गानों से बांधा समां

(प्रतापगढ़ कुंडा। )विकास क्षेत्र के बाबूगंज मझिलगांव स्थित देवकी माडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक समारोह में बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रारंभ हुआ और देर रात तक चलता रहा।

oplus_2
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहाकि हर बच्चे के अंदर कुछ ना कुछ प्रतिभा छिपी होती है। उसको समझ कर निकालना, उभारना और उस कला में उसको निपुण करना एक शिक्षक का कार्य होता है। वहीं विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक परियावां के मैनेजर अमरजीत साहू ने कहाकि बच्चे मिट्टी के घड़े के समान है। कुम्हार की तरह शिक्षक भी बच्चों की पीठ थपथपा कर अंदर से मजबूत बनाता है। यही बच्चे आगे जाकर देश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भगत सिंह की फांसी के नाट्य को देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता व विद्यालय के प्रबंधक सुमित साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाबू सिंह, धर्मेंद्र सिंह व शिक्षक संगम लाल गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी जेठू लाल, राजेश साहू, अनूप कुमार, लेखपाल प्रतीक गुप्ता, मोहित साहू, शिक्षक मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र साहू समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button