ब्रेकिंग
माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 
Global भारत न्यूज़बिहारराजनीति

नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान

जेडीयू से दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, स्थिर सरकार देने की चुनौती

नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान

 

जेडीयू से दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, स्थिर सरकार देने की चुनौती

Global bharat desk: समय ने करवट लिया तो पहली बार बिहार प्रदेश ने भाजपा की अगुवाई ने सरकार बनी, राजनीति के इतिहास में पहली दफा बीजेपी का मुख्यमंत्री सरकार चलाने जा रहा है।

बीजेपी के कैलेंडर में गुरुवार को एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना के लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई। यह बिहार के इतिहास में पहला अवसर है जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुआ है।

दो डिप्टी सीएम के साथ नई सरकार का गठन

सत्ता के नए फॉर्मूले के तहत भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) का गठबंधन एक नए स्वरूप में सामने आया है क्यों कि दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों जेडीयू से आते है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद, जेडीयू के इन दो अनुभवी चेहरों को सरकार में संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में यह बड़ा बदलाव नीतीश कुमार के करीब 20 वर्षों के शासन के अंत के बाद आया है।

सोमवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सम्राट चौधरी, जो अब तक अपनी आक्रामक राजनीति और मुरैठा (पगड़ी) की कसम के लिए चर्चित थे, अब सूबे के मुखिया के रूप में बिहार के विकास की कमान संभालेंगे।

लोकभवन के जर्मन हैंगर में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता और दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समर्थकों ने इस दिन को बिहार के लिए ‘राजनीतिक आजादी’ का दिन बताया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button