ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि सोनिया गांधी संघर्ष, संवेदना, संगठन शक्ति, त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं।

यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 9 दिसम्बर।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि सोनिया गांधी संघर्ष, संवेदना, संगठन शक्ति, त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन ने सदैव मानवता और सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

जिला प्रवक्ता मासूम हैदर एवं अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि सोनिया गांधी जी की सोच गरीबों और वंचितों को अधिकार दिलाने के लिये हमेशा प्रेरित करती है। सोनिया गांधी जी का नेतृत्व सदैव देश के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देता रहा है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, सुधीर तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो वसीम, मान्धाता ब्लॉक अध्यक्ष मो.असलम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, फरहान प्रतापगढ़ी, जिला सचिव मो. दिलशाद,राम मनोहर गौतम, रामधन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

आज ही के दिन कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना जी के एक दिवसीय नगर आगमन पर चिलबिला हनुमान मन्दिर के सामने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button