ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

समर्पण,अनुशासन और परिश्रम लक्ष्य को पाने का आधार होता है --डीएम।

एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

प्रतापगढ़ (पट्टी) । उपाध्यायपुर-आमापुर नहर पटरी स्थित एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल, सपहाछत में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत भव्य, आकर्षक और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ । विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा ।

समारोह के मुख्य अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी रहे । उद्घाटन अतिथि के रूप में एसडीएम पट्टी की मौजूदगी रही। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और परिश्रम को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना किए जाने व स्वच्छ पेयजल के वाटरकूलर लगवाने की घोषणा की । जिसका स्वागत अभिभावकों ने किया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं लघु नाटिकाओं का प्रभावशाली मंचन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा । बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और सृजनात्मक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया ।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी जोड़ना है । प्रबंधक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना भी की।

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, बृजेंद्र मणि, भारत तिवारी प्रधान, संतोष, सुभाष, कैलाश, डा अमित पाण्डेय, महिमा पाण्डेय, अंजली सिंह, रुचि सिंह, स्वाति पटेल कपिल देव तिवारी, मुन्ना सिंह, हजारी वर्मा संचालन अखिलेश तिवारी एवं अनूप उपाध्याय अनुपम ने संयुक रूप से किया।समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button