ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।

प्रभारी मंत्री के रूप में जनपद में प्रथम आगमन पर मयंकेश्वर शरण सिंह का जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया।

प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 4 जून।

प्रभारी मंत्री के रूप में जनपद में प्रथम आगमन पर मयंकेश्वर शरण सिंह का जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के नेतृत्व में गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी जनपद अमेठी के तिलोई विधान सभा से विधायक व प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा, परिवार नियोजन मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को जनपद का प्रभारी मंत्री नामित किया है।

गुरुवार को प्रभारी मंत्री का प्रथम जनपद आगमन पर जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने निरीक्षण गृह पहुंच कर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर बाबागंज विधायक व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के अलावा जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, रोहित सिंह के अलावा कई ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन, पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button