ब्रेकिंग
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा
उत्तरप्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकप्रतापगढ़मनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइलविदेशव्यापार

यात्रियों की मौज, कश्मीर के लिए चलाई जाएगी हीटर वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जानें खासियत

भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में कश्मीर से कनेक्टिविटी बढ़ाने का का प्लान है। इसके तहत, नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच स्पेशल स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। यह सेंट्रली हीटेड ट्रेन होगी, जिसके जरिए आप 13 घंटे में यह दूरी तय कर सकेंगे। इस रूट पर रेलगाड़ी बर्फ से ढकी पहाड़ियों से भी होकर गुजरेगी। साथ ही, ट्रेन के चिनाब ब्रिज के होकर जाने का अनुभव हासिल होगा जो कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है।

सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इस ट्रेन में आपको शानदार कंफर्ट मिलेगा, मगर सेकंड क्लास स्लीपर कोच की सुविधा नहीं दी जाएगी। पहले यह माना जा रहा था कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कश्मीर से भी होकर जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जहां तक कटरा-बारामुला रूट का सवाल है तो इसके लिए 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें चेयर कार सीटिंग की सुविधा मिलेगी। टीओआई की रिपोर्ट में रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

खास फीचर्स से लैस वंदे भारत ट्रेन

जम्मू-कश्मीर के लिए जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी, उसमें कुछ खास फीचर्स होंगे। इसमें जमाव रोकने के लिए वाटर टैंक की खातिर सिलिकॉन हीटिंग पैड्स रहेंगे। टॉयलेट्स में वार्म एयर सर्कुलेशन की सुविधा होगी। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन के चलने से कटरा-बारामुला के बीच की 246 किलोमीटर की दूरी तय करने में साढ़े तीन घंटे बचेंगे। फिलहाल, इन दोनों शहरों के बीच की दूरी बस से तय करने में 10 घंटे का समय लग जाता है। बारामुला रेलवे स्टेशन श्रीनगर से 57 किलोमीटर दूर स्थित है। इस तरह जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिलने वाली है। इससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और विकास को नया पंख मिलेगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button