ब्रेकिंग
पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 20 मई।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आज रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. त्रिपाठी ने राहुल गांधी को प्रतापगढ़ में संगठन सृजन अभियान की सफलता, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर,पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि,महंगाई जैसे मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों की जानकारी दी।

राहुल गांधी ने प्रतापगढ़ में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए डॉ. नीरज त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहना चाहिए और कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुलाकात के बाद डॉ. त्रिपाठी ने कहा, “राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके निर्देशों के अनुसार हम प्रतापगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाएंगे।”

मुलाकात में प्रदेश और जिले की आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button