ब्रेकिंग
मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उत्तरप्रदेशलखनऊ

महिला के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ‘हैदर अली बेग’ ने नाम रख लिया ‘हार्तिक बैगलो’

उक्त मुस्लिम युवक ने फर्जी नाम के सहारे इंस्टाग्राम पर सरोजनीनगर लखनऊ की महिला से 'सेना का जवान' बताकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया, और फिर शादी का झांसा देकर जेवरात व रकम ऐंठ ली।

महिला के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ‘हैदर अली बेग’ ने नाम रख लिया ‘हार्तिक बैगलो’

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 8 दिसम्बर।

उक्त मुस्लिम युवक ने फर्जी नाम के सहारे इंस्टाग्राम पर सरोजनीनगर लखनऊ की महिला से ‘सेना का जवान’ बताकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया, और फिर शादी का झांसा देकर जेवरात व रकम ऐंठ ली।

सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर राजदेव प्रतापति ने बताया कि जांच में पीड़िता के आरोप सही पाए गए, और जांच के आधार पर हैदर अली बेग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी काकोरी इलाके में शादी हुई थी। लेकिन पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे वह मायके में रहने लगी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी इस जालसाज से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम ‘हार्तिक बैगलो’ व परिचय में सेना का जवान बताया था। उसने दोस्ती करके कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही। 

उसने कई बार सेना की वर्दी पहनकर फोटो भी भेजी और घर पर आने जाने लगा।

नजदीकी बढ़ने पर अपनी परेशानियां बताना शुरू किया और पहले उसके जेवर लेकर बेच दिया, उसके बाद पीड़िता के पास मौजूद करीब तीन लाख से ज्यादा रुपये भी ऐंठ लिए। 

तभी पीड़िता के हाथ जालसाज का आधार कार्ड व डीएल लगा तो उसकी सच्चाई का पता चला। उसमें उसका नाम ‘हार्तिक बैगलो’ नहीं बल्कि ‘हैदर अली बेग’ लिखा था। पता चला कि वह सेना का जवान भी नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद सारे आरोप सही पाए गए तो आरोपी को जेल भेजा गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button