ब्रेकिंग
पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर्चा

प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर्चा।

​प्रतापगढ़। विकास खंड लालगंज में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMM) पर गंभीर भ्रष्टाचार और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं,जिलाधिकारी को भेजे गए एक सामूहिक शिकायती पत्र में महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।

​सरकारी योजनाओं में कमीशन का खेल
​शिकायतकर्ता महिलाओं का कहना है कि ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुनीता त्रिपाठी द्वारा समूहों को मिलने वाली RF और CIF धनराशि में से प्रति समूह 10,000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। यही नहीं, समूह सखी, बैंक सखी और स्वास्थ्य सखी के मानदेय से भी आधे पैसे की मांग की जा रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकारी राशन (ड्राई राशन) के परिवहन के लिए मिलने वाले भाड़े की राशि में से भी कमीशन वसूला जा रहा है।​”पैसे नहीं दिए तो पद से हटा दूंगी” – महिलाओं को दी जा रही धमकी सामूहिक प्रार्थना पत्र में अन्नपूर्णा देवी, सीमा देवी, संध्या और अन्य महिलाओं ने बताया कि भ्रष्टाचार का विरोध करने पर उन्हें फोन पर डराया-धमकाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जा रही है। महिलाओं का कहना है कि वे पिछले एक महीने में (20 और 31 दिसंबर) दो बार लिखित शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण अभी तक जांच भी शुरू नहीं हुई है।

​महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और वसूली गई राशि की रिकवरी नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों के पास जाने और आंदोलन करने को विवश होंगी। इस सामूहिक शिकायत पर करीब 20 महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर कर न्याय की गुहार लगाई है।

​मुख्य बिंदु:

​आरोप: सरकारी फंड (RF/CIF) से ₹10,000 और मानदेय से 50% कमीशन की मांग।
​प्रभावित क्षेत्र: विकास खंड लालगंज, प्रतापगढ़।
​मांग: अवैध वसूली की रिकवरी और भ्रष्ट अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button