ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं
Global भारत न्यूज़Uncategorized

एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

कुंडा में नशे के सिंडीकेट की तोड़ी कमर क्राइम कंट्रोल और जाम से दिलाया निजात कार्यों से जन प्रतिनिधि भी संतुष्ट

एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र

कुंडा में नशे के सिंडीकेट की तोड़ी कमर क्राइम कंट्रोल और जाम से दिलाया निजात कार्यों से जन प्रतिनिधि भी संतुष्ट

 

प्रतापगढ़, कुंडा में तैनात थाना प्रभारी अवन दीक्षित को एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और शाबाशी दी। कुंडा में अपनी तैनाती के चंद दिनों के भीतर थाना प्रभारी ने दिखा दिया कि पूरे मनोयोग और निष्पक्षता से अगर सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाए तो किसी भी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। इंस्पेक्टर दीक्षित ने एक तरफ जहां मादक पदार्थों के फैले जाल की कमर तोड़ दिया तो वहीं दूसरी तरफ आवारा हो चुकी कुंडा की यातायात व्यवस्था पर भी नियंत्रण किया। बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों, लापरवाही से चलाने वालों तक को टाइट किया और परिणाम आज कुंडा में जाम नहीं लगता है जिससे न सिर्फ राहगीर बल्कि व्यापारी भी राहत की सांस ले रहे है।

अपने छोटे से कार्यकाल में थाना प्रभारी ने साबित कर दिया कि अगर थाना प्रभारी अपने पर आ जाए तो क्या संभव नहीं है। कुंडा के व्यापारियों ने, समाजसेवियों और आम जन मानस को जब सूचना मिली तो सभी खुश नजर आए और आपस में चर्चा करते देखे गए कि थाना प्रभारी अवन दीक्षित जैसा होना चाहिए।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button