ब्रेकिंग
आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय सशस्त्र सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम- डॉ.नीरज त्रिपाठी

कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय सेना के पराक्रम पर उल्लास व्यक्त करने के अवसर पर जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पूरा देश आज की सैनिक कार्रवाई का स्वागत करता है।

भारतीय सशस्त्र सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम- डॉ.नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 7 मई।

कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय सेना के पराक्रम पर उल्लास व्यक्त करने के अवसर पर जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पूरा देश आज की सैनिक कार्रवाई का स्वागत करता है।

आज दिनांक 07/05/2025 को जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारेबाजी लगते हुए भारतीय सेना के रक्षा प्रमुख व सेना प्रमुखों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया l

उसके उपरांत एकदूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे दगाकर खुशी का इजहार किया l
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है।

जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि हमारी एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ एकजुटता और दृढ़ता के साथ खड़ी है l

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मो. हुजैफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, मीरा देवी, सुमन देवी, गीता कन्नौजिया, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, चंद्रनाथ शुक्ला, मो.इदरिशी, शिवांशु भट्ट, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, राजू भाई, अश्वनी उपाध्याय, कमल सरोज, मो.दिलशाद, रियाज सुलतान, अरबाज आलम, मो साहिल, राम मनोहर, अब्दुल रहमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button