ब्रेकिंग
डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लालगंज एसीजेएम कोर्ट का कार्य शुरू होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश हड़ताल रही जारी

लालगंज एसीजेएम कोर्ट का कार्य शुरू होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश हड़ताल रही जारी

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की गई बैठक की गयी,जिसकी अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह व संचालन महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने किया। बैठक में तहसील लालगंज में एसीजेएम कोर्ट के चालू हो जाने पर चर्चा की गयी।

फोटो – अधिवक्ताओं विरोध प्रदर्शन करते हुए

एसीजेएम कोर्ट के जाने से जनपद मुख्यालय के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है, सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे सभी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।इस कोर्ट का गठन झूठ की बुनियाद पर ही किया गया है।जिससे अधिवक्ता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।

बैठक में जिला बार के अध्यक्ष बृजेश सिंह गौतम व महामंत्री राजेश्वर सिंह,वकील परिषद के मंत्री विजय नाथ पांडेय व जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला व प्रदीप सिंह , प्रशासन मंत्री दीपक मिश्रा दीपू,संयुक्त मंत्री प्रकाशन अजीत कुमार ओझा,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अजय कुमार पांडेय,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ममता देवी,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र सिंह,अमजद खान, पवन सिंह ,अनिल कुमार पांडे,अनेकों वरिष्ठ अधिवक्ता तथा कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button