ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

निषेधाज्ञा लागू होने पर भी राहुल गांधी का पुतला दहन अनुचित- डा० नीरज त्रिपाठी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया।

निषेधाज्ञा लागू होने पर भी राहुल गांधी का पुतला दहन अनुचित- डा० नीरज त्रिपाठी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 31 अगस्त।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया।

उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा लागू होने के उपरांत संवैधानिक पद पर आसीन लोकसभा में विपक्ष के नेता (LOP) माननीय राहुल गांधी का पुतला दहन करना लोकतंत्र की हत्या है l

उन्होंने कहा कि संविधान व कानून को न मानने वालों ने आज जिला प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि निषेधाज्ञा लागू होने के उपरांत पुतला दहन करने वाले भाजपा के पदाधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किया जाना न्यायोचित होगा।

उल्लेखनीय है कि कल ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई। निषेधाज्ञा लागू होने पर जहां 5 लोग भी इकट्ठा नहीं हो सकते वहां दर्जनों भाजपा के पदाधिकारियों ने पुतला दहन कर प्रशासन के समक्ष एक गंभीर सवाल खड़ा किया है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button