ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
देश

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

हैदराबाद (डिजिटल डेस्क) 8 दिसम्बर।

यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।

इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाते हुए पुलिस द्वारा सीपीआर दिए जाने के वीडियो वायरल हो गए।

तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु की रहने वाली है।

इस बीच, घायल लोगों को इलाज के लिए तिरूपति रूया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों भक्त आए।

आंध्र प्रदेश सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

सीएम ऑफिस ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

आंध्र प्रदेश के तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल के बाहर काफी भीड़ लग गई है। तिरूपति के विष्णु निवासम में हुई भगदड़ के घायल लोग यहीं भर्ती किए गए हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button