ब्रेकिंग
विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिला कारागार के कैदियों को संगम के जल से कराया गया अमृत स्नान

प्रतापगढ़। महाकुंभ स्नान का आयोजन जिला कारागार में भी किया गया, जहां बंदियों को पवित्र संगम के जल से स्नान कराया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप कारागार मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार के निर्देशानुसार किया गया था।

फोटो- जिला कारागार के कैदी अमृत स्नान करते हुए ।

इस आयोजन के लिए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी और जेलर अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में संचित किया गया। इसके बाद इस पवित्र जल को कारागार में निर्मित स्नान की टंकियों में मिश्रित करके बंदियों को स्नान कराया गया।

स्नान के दौरान बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने गंगा मैया, यमुना मैया, सरस्वती मैया के जयघोष के साथ स्नान किया और संगम के पवित्र जल का आचमन किया। यह आयोजन महाकुंभ 2025 के अवसर पर किया गया था, जो प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चल रहा है ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button