ब्रेकिंग
माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कन्हैयानगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का राजा भैया ने किया शिलान्यास।

11 करोड़ 70 लाख की लागत से 11 किलोमीटर लम्बी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब। हजारों क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यक्रम में हुए शामिल।

कन्हैयानगर त्रिलोकपुर राम वनगमन मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का राजा भैया ने किया शिलान्यास।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लखनऊ, 7 जून।

11 करोड़ 70 लाख की लागत से 11 किलोमीटर लम्बी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब। हजारों क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यक्रम में हुए शामिल।

उक्त कार्यक्रम में MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, डॉ एन ओझा समेत कई लोग मंच पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने कहा कि कुंडा और बाबागंज मेरा परिवार है।

उन्होंने कहा कि कुंडा और बाबागंज में सड़कों का बेहतरीन जाल बन चुका है।

आतंकवाद के मुद्दे पर राजा भैया ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान जिस दिन से पैदा हुआ उसी दिन से उसका दिल साफ और नेक नहीं है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर यहां घटनाओं को अंजाम देता है।

राजा भैया ने कहा कि पाकिस्तान का जितनी जल्दी विभाजन और खण्ड खण्ड हो जाए भारत और भारत वासियों के हित में रहेगा।

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर श्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” द्वारा “कन्हैया नगर त्रिलोकपुर श्री राम वनगमन मार्ग” के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।

उक्त परियोजना की सड़क कन्हैया नगर त्रिलोकपुर रामवनगमन मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसकी लागत ₹11.27 करोड़ रुपए है। शिलान्यास स्थल भाव- साव की चरही था।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी श्री अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” और बाबागंज विधायक श्री विनोद सरोज जी मौजूद थे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button