ब्रेकिंग
फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म...
उत्तरप्रदेशलखनऊ

श्री निशांत उपाध्याय वित्त एवं लेखा सेवा संघ के अध्यक्ष एवं श्री शालिग्राम महासचिव पद पर निर्वाचित।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित हुए और संघ की वार्षिक पत्रिका 'वीक्षा' का विमोचन किया।

श्री निशांत उपाध्याय वित्त एवं लेखा सेवा संघ के अध्यक्ष एवं श्री शालिग्राम महासचिव पद पर निर्वाचित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 5 मई।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित हुए और संघ की वार्षिक पत्रिका ‘वीक्षा’ का विमोचन किया।

श्री सुरेश कुमार खन्ना आज यहां वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे क्योंकि कार्मिकों के कार्य व्यवहार से ही विभाग एवं सरकार की इमेज बनती है। पत्रावलियों को अकारण लटकाया न जाए।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी लोग अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।

उन्होंने कहा कि कार्मिकों के कार्य व्यवहार से ही विभाग एवं सरकार की इमेज बनती है। पत्रावलियों को अकारण लटकाया न जाए। हर संभव जल्दी से जल्दी पत्रावलियों को निस्तारित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वित्त एवं लेखा विभाग प्रदेश का एक महत्वपूर्ण विभाग है। यह विभाग प्रदेश का वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करता है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था ठीक होती है उस प्रदेश की सारी व्यवस्थाएं ठीक रहती हैं।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोयोग और ईमानदारी से पूर्ण करें।

वित्त मंत्री ने संघ की वार्षिक पत्रिका वीक्षा का विमोचन भी किया। वित्त एवं लेखा सेवा संघ के सचिव द्वारा विभाग से संबंधित रखी गई मांगों के संबंध में उन्होंने कहा कि जो भी उचित मांगे हैं उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। विचारोपरांत यथोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

उ0प्र0 वित्त एवं लेखा सेवा संघ का चुनाव आज अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष पद पर श्री निशांत उपाध्याय, महासचिव पद पर शालीग्राम (निर्विरोध), उपाध्यक्ष पद पर श्री पवन द्विवेदी एवं श्रीमती शालिनी सिंह (निर्विरोध), सचिव पद पर श्री मनोज कुशवाहा, श्री हिमांचल यादव एवं श्रीमती अंकिता सिंह चौहान ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद के लिए श्री निशांत उपाध्याय एवं दीपक सिंह के मध्य चुनाव हुआ, जिसमें श्री निशांत उपाध्याय को 194 तथा श्री दीपक सिंह को 119 वोट मिले। इस प्रकार श्री निशांत उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button