ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर

उक्त विचार तुलसी सदन में विराट युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने व्यक्त किया।

राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 13 जनवरी।

उक्त विचार तुलसी सदन में विराट युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने व्यक्त किया।

देश के युवाओं में शक्ति असीमित हैं,यदि देश के युवा राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से कार्य करें तो भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा। इसलिए हमें देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति व समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनुकूल वातावरण है। ऐसे में देश का युवा व सामान्य देशवासी यदि इस कार्य में लग जाएं तो भारत 2047 तक विकसित देश अवश्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की भारत के प्रति भक्ति से ही भारत की भव्यता निर्धारित करने का संकल्प लेना होगा।

आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पित शुक्ल, मुख्य अतिथि रोशन सरोज रहे।

व्यवसाई संवर्ग के कार्यक्रम की अध्यक्षता रविकांत उमर वैश्य,मुख्य अतिथि सुश्री संजीवनी रही। कार्यक्रम की शुभारंभ पधारे अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन द्वारा हुई।

इस मौके पर पुजारियों द्वारा विधिवत् मंत्रोच्चार करके पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर विद्यालय के युवा विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं पंच प्रण की वीडियो क्लिपिंग का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थी संवर्ग एवं व्यवसाई के युवाओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विभाग कार्यवाह हरीश, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार,जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर अनूप सिंह एवं अजीत ने किया।

इस मौके पर एकल गीत दीपकदेव एवं चंद्रभूषण ने किया। मुख्य वक्ता द्वारा युवाओं के प्रश्न का समाधान किया गया।

अंत में वन्देमातरम के सामूहिक गान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सहप्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र, जिला संघचालक चिंतामणि, सह जिला संघचालक अशोक, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर, डा० शिवानी मातनहेलिया, सुमित, अंकित, अवनीश, विवेकानंद, कार्तिकेय, महेश गुप्ता, आशीष मिश्र, अंकुर, ध्रुव शर्मा, रमेश पटेल, ऋचा सिंह, संतोष, उमंग, नीरज अग्रहरि, मनोज, शिवशंकर, शीतांशु ओझा, शिवेश शुक्ल, राघवेन्द्र सिंह, रवि, उत्कर्ष, अभय, विवेक, रामचन्द्र, अर्पित, सुधांशु मिश्र, अनिल मिश्र आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button