ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पास्को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष का कारावास और लगाया पचास हजार का अर्थदंड

राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक प्रदीप पांडे ने किया

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ से है जहां अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पारुल वर्मा ने मोनू उर्फ संतलाल थाना लालगंज को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने,वह उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कारावास तथा पचास हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया।

अर्थदंड की राशि पीड़िता को उसके चिकित्सी एवं मानसिक आघात की पूर्ति तथा उसके पुनर्वास हेतु प्रदान किया जाएगा साथ ही पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से भी आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक प्रदीप पांडे ने किया।वादिनी मुकदमा के अनुसार बीते 4 नवंबर 2019 को शाम को उसकी पुत्री जिसकी उम्र 12 वर्ष है वह घर पर अकेले दरवाजे पर खाना खा रही थी तभी अचानक मोनू उसके दरवाजे पर आकर उसकी नाबालिक पुत्री का जबरन हाथ पड़कर घर के अंदर ले गया और दरवाजे की कुंडी बंद कर के उसके मुंह में दुपट्टा बांधकर उसके साथ बलात्कार किया।इसी बीच घर की खिड़की से किसी को देखकर आरोपी मोनू घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया। आरोपी मोनू ने उसकी पुत्री को घटना के मामले में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। वही राज्य की ओर से सात गवाहों और सबूत के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष की सजा सुनाई और साथ में अर्थदंड लगाया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button