ब्रेकिंग
धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाप्रतापगढ़

स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी

सच्चाई दिखाना बना गुनाह क्या गलत करने वाला सम्मानित और उजागर करने वाला अपराधी?

स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी


 

सच्चाई दिखाना बना गुनाह क्या गलत करने वाला सम्मानित और उजागर करने वाला अपराधी?

 

प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड बिहार अंतर्गत ग्राम सभा टेकी पट्टी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने निष्पक्ष पत्रकारिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय से जुड़ी शिकायत पर जब पत्रकार अंकुश यादव मौके पर पहुंचे, तो विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र मिश्रा ने इसे अपनी “शान के खिलाफ” मान लिया। आरोप है कि उन्होंने फोन कर पत्रकार को “हाथ-पैर तोड़ देने” की धमकी दी।

बताते चलें कि यह शिकायत गांव के पूर्व प्रधान पति द्वारा की गई थी जिसमें विद्यालय समय पर न आने, विद्यालय के रख रखाव में आए धन का गलत उपभोग करने आदि की शिकायत पर पत्रकार स्कूल पंहुचा था। फिलहाल पत्रकार ने बाघराय थाने में तहरीर देकर प्रकरण से अवगत कराया और सुरक्षा की बात की। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि पुलिस ऐसी किसी हरकत पर प्रभावी कार्रवाई करेगी।

तहरीर मिलते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकार को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button