ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में किशोर का अपहरण कर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही वारदात

मृतक की पहचान राजापुर पृथ्वीगंज गांव निवासी 17 वर्षीय विकास पटेल के रूप में हुई है

प्रतापगढ़ में किशोर का अपहरण कर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही वारदात

प्रतापगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गोहिदहा गांव के जंगल के पास एक कुएं में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजापुर पृथ्वीगंज गांव निवासी 17 वर्षीय विकास पटेल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, विकास 4 सितंबर से लापता था। परिजनों ने पहले ही आशंका जताई थी कि उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई है। इसी आधार पर देर शाम पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। तीसरे दिन पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की जड़
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक किशोर का गैर बिरादरी की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर गांव में कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी। उस दौरान लड़की के परिजनों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते किशोर की हत्या की गई।

सीसीटीवी फुटेज में सुराग
वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग किशोर को मारते-पीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है।

बाइट — शैलेंद्र लाल एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़

पुलिस की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

क्षेत्र में तनाव का माहौल
गोहिदहा गांव में किशोर का शव मिलने के बाद तनाव का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस गांव में लगातार गश्त कर रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button