ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस ने कन्हैया नगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक शुरू, अपराधियों की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य--- एसपी प्रतापगढ़ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 90 मोबाइल बरामद किए,पुलिस कार्यालय में एसपी ने किया सुपुर्द उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता पाराशर जी की भागवत कथा के समापन दिवस में पहुंचे राजा भैया के बड़े सुपुत्र बड़े राजा कुंवर शिवराज प्र... विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। पात्र व्यक्तियों पर ही निगाह डालते हैं प्रभु दिलेरगंज की भागवत कथा में बोले पाराशर जी महराज
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं प्रतियोगिताएं – माधुरी पाण्डेय

बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं प्रतियोगिताएं – माधुरी पाण्डेय

राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में आयोजित हुआ मेहंदी प्रतियोगिता

प्रतापगढ़। शहर स्थित राज एंग्लो वैदिक विद्यालय में बच्चों के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों उकेरी। छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से रचनात्मक कला के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। प्रतिभागियों का अवलोकन विद्यालय की निदेशिका माधुरी पाण्डेय ने अपने स्टाफ के साथ किया। इस मौके पर माधुरी पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की कलात्मक क्षमता को निखारने का काम करती हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से काजल,वैष्णवी,आरसी,अधिष्टा,शौर्य, शिवांशु ऋषभ,आरव,श्वेता,इस्मा, अरुण, दिव्यांश,श्रेजल,रिद्धि,सिद्धि, शिक्षा,शानशी, शिवम आदि रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाओं में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य गीता सिंह,आकांक्षा सिंह, अनन्या दुबे,स्वाति तिवारी,आरती यादव,सृष्टि शुक्ला,सौम्या सिंह, विनती श्रीवास्तव,मनीषा,सरिता पटेल ने सम्मिलित होकर बच्चों का मनोबल तथा उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button