राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष पर भव्य आयोजन हुआ।
प्रयागराज के माधव नगर भाग दक्षिण में स्थित शिवा जी शाखा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष पर भव्य आयोजन हुआ।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 19 मार्च।
प्रयागराज के माधव नगर भाग दक्षिण में स्थित शिवा जी शाखा में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से आद्य सर संघ चालक प्रणाम, किया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमान आनंद जी ने हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस समय चारों ओर हरियाली छा जाती है, नई फसलें तैयार होती हैं और पतझड़ के बाद वृक्षों में नई-नई पत्तियां प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरती हैं।
उन्होंने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव में 1 जनवरी को नववर्ष के रूप में मानने की परंपरा हमारे ऊपर थोपी गई, जबकि भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का विशेष महत्व है, जिसे आज पूरे भारतवर्ष में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी पावन तिथि पर डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती भी मनाई जाती है, जिन्होंने एक छोटे से बीज के रूप में संगठन की स्थापना की, जो आज एक विशाल वटवृक्ष बनकर राष्ट्रसेवा में समर्पित है।
इस अवसर पर माधव नगर के माननीय संघ चालक श्री विजय जी एवं सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री राकेश सेंगर जी, नरेंद्र जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन उग्रसेन जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम से संबंधित आज्ञा शारीरिक प्रमुख शिव प्रकाश जी द्वारा दी गई। एकल गीत की प्रस्तुति श्री अवनीश जी ने दी, जबकि बौद्धिक प्रमुख श्री भारतेंदु जी ने प्रार्थना कराई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज जी एवं 130 स्वयं सेवको की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने प्रार्थना की एवं “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

