ब्रेकिंग
विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से 50 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय अभियुक्त गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जब उन्होंने 50 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय अभियुक्त गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर जनपद सुंदरगढ़, राज्य ओडिशा से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो पीली धातु की चेन बरामद की गईं, जो उक्त अभियोग से संबंधित हैं। इस बरामदगी के आधार पर अभियोग में 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

गुलाम उर्फ काकड़ी उर्फ अब्बास अली का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिसमें कई मामले दर्ज हैं। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज प्रयागराज द्वारा इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में उ0नि0 अनूप कुमार यादव, का0 रंजीत यादव, कां0 सुधीर कुमार, और कां0 विलाश यादव शामिल थे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button