ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

श्रीमती सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई और आरोप पत्र के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्रीमती सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई और आरोप पत्र के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 16 अप्रैल।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि देश में चल रही बदले की राजनीति और विपक्षियों पर आरोप लगाना भाजपा की निम्न मानसिकता का एक और उदाहरण है।

आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम इकठ्ठा होना शुरू हुआ और देखते देखते सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी की मूर्ति के समक्ष बैठकर मोदी सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों धरना प्रदर्शन किए।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह वही परिवार है,जिसने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने में अपनी पूरी ज़िंदगी समर्पित की है।

उन्होंने कहा कि जिनके अपनों ने इस राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया — आज उन्हीं के उत्तराधिकारियों को राजनीति की आड़ में निशाना बनाया जा रहा है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि कांग्रेस नेतृत्व को कमजोर करने की एक सुनियोजित साजिश है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा यह भूल जाती है कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान से भरा है। हम ऐसे दबावों में झुकने वाले नहीं हैं। हमारा संकल्प अडिग है — हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के पक्ष में हर कीमत पर खड़े रहेंगे l

निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर मोदी और अमित शाह बौखलाए हुए है l
नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को मनमाने ढंग से और अन्यायपूर्ण तरीके से जब्त करना और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं है, यह सिर्फ बदले की राजनीति है।

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है, एक-एक कार्यकर्ता जरूरत पड़ी तो हिंदुस्तान की जेलों को भरने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर इस देश के लोकतंत्र को कमजोर होने नहीं देंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पी.सी.सी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल, उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ, सुरेश मिश्रा, मो.जावेद, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एन.एस.यू.आई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, यश द्विवेदी, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अंजली उपाध्याय, सलमान खान, शिवांशु भट्ट, भवानी शंकर दूबे, रवि प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय, बृजेश पांडेय, राम कुमार पटेल, संतोष शर्मा, श्याम शंकर तिवारी, अबू शमा, अरबाज आलम, अब्दुल रहमान, पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. इदरिशी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, रियाज सुलतान, अश्वनी उपाध्याय, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, राम मनोहर, मीरा देवी, राम धन यादव आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button