ब्रेकिंग
राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी जनसेवा की भावना और मानवीय संवेदना के तहत राजभवन वेंती परिसर में 'अन्नपूर्णा' नाम से भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की है।

राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
कुण्डा प्रतापगढ़; 25 अप्रैल।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह ने अपनी जनसेवा की भावना और मानवीय संवेदना के तहत राजभवन वेंती परिसर में ‘अन्नपूर्णा’ नाम से भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की है।

इस प्रशंसनीय और अनुकरणीय पहल से अब दूर-दराज से अपनी पीड़ा और समस्या लेकर राजभवन पहुंचने वाले किसी भी फरियादी को भूखे पेट नहीं लौटना पड़ेगा।

राजा भइया के इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में मुक्त कंठ से सराहना हो रही है और इसे जनता के प्रति उनके अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में राजा भइया की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है जो जनता की समस्या को अपनी निजी समस्या मानकर उसके समाधान के लिए दिन-रात एक कर देते हैं।

राजभवन में लगने वाले जनता दरबार में प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर, रायबरेली और अमेठी सहित दर्जनों जिलों से हजारों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं।

कभी कभी तो राजभवन के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। अक्सर समस्या सुनने और अधिकारियों से निस्तारण कराने में पूरा दिन बीत जाता है, जिससे सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए निर्धन और असहाय लोगों को भोजन की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है।

फरियादियों की इस पीड़ा को समझते हुए राजा भइया ने तत्काल अन्नपूर्णा भोजन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया। यह व्यवस्था पूरी तरह से जनसहयोग और सेवा भाव पर आधारित है।

अब राजभवन पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ भोजन ग्रहण करने के उपरांत ही अपनी समस्या रखेगा। इस व्यवस्था से विशेषकर वृद्ध, महिलाएं और बीमार फरियादियों को अत्यधिक राहत मिली है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया का मानना है कि भूखे पेट कोई भी व्यक्ति अपनी बात ठीक से नहीं रख पाता, इसलिए पहले अन्न, फिर न्याय।

उल्लेखनीय है कि बेंती राजभवन में राजा भइया एक-एक फरियादी को पास बुलाकर उनकी समस्या को धैर्यपूर्वक सुनते हैं। भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पुलिस उत्पीड़न, गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता, रोजगार से जुड़ी सैकड़ों समस्याओं का मौके पर ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके त्वरित निस्तारण कराते हैं। कई मामलों में पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

जनता दरबार में पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, राजा भइया के दोनों पुत्र शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहते हैं।

स्थानीय बुजुर्गों और प्रबुद्ध जनों का कहना है कि ‘अन्नपूर्णा’ जैसी व्यवस्था शुरू करना राजा भइया के विशाल हृदय और गरीबों के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा को दर्शाता है। यह पहल निश्चित रूप से पूरे उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के लिए एक मिसाल बनेगी।

राजभवन से लौट रहे फरियादियों के चेहरे पर संतोष और आंखों में राजा भइया के लिए कृतज्ञता का भाव साफ देखा जा सकता है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button