ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र उर्फ गुरु जी को पितृशोक।

महेंद्र प्रसाद मिश्र के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र उर्फ गुरु जी को पितृशोक।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 18 जून 2025। 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पूरे ठाकुरराम ढिगवस निवासी महेंद्र प्रसाद मिश्र (88 वर्ष) का बुधवार प्रातः काल निधन हो गया। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय मिश्र, जिन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद महाजन का करीबी माना जाता रहा, के पिता थे।

महेंद्र प्रसाद मिश्र के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

महेंद्र प्रसाद मिश्र एक समाज के एक सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, वे सादगी और परोपकार के लिए जाने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट पर संपन्न हुआ।

भाजपा नेता विजय मिश्र ने कहा कि मेरे पिताजी मेरे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने मुझे सत्य और सेवा का पाठ पढ़ाया। उनका जाना मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए महेंद्र प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button